Showing posts with label poem. Show all posts
Showing posts with label poem. Show all posts

Wednesday, October 2, 2013

चिनगारी

दुनिया फूस बटोर चुकी है,
मैं दो चिनगारी दे दूँगा।
- कविवर हंसकुमार तिवारी

Wednesday, August 7, 2013

स्वंय मर्दन

तू बन सँवर
बना वो भँवर,
पोंछ डाले हर उफ़ान
तू है वहीं  लहर।

तू अनेक नहीं एक है
उसमे भी विशेष है,
इस इकाई से ही तू श्वेत  है
ना भटके वो रेत है।

करते है तो करने दे वार
पुतलियाँ नहीं बाँधती संकल्पों का सार,
वो क्या मापे तेरा हृदय गार
सब छल लेंगे पर तेरा भार।

क्यूँ टटोले अंधे बर्तन
इस शोर का ना ले कंपन,
तुझमे ही तेरा दर्पण
यह जीवन तो है स्वंय मर्दन।

- ख़ुफ़िया कातिल

Friday, July 5, 2013

मर्तबान

अब बस, अब बस
अब नहीं बनता इरादों का मर्तबान
किनारे पिघल चुके हैं
काँच के टुकड़े पड़ गये धुंधले
अब इनसे नहीं झाँक पाते मेरे पैमान
कोने अब खोखले
पूछते हैं मेरा पता, मेरा सामान
शीशियों में छोड़ नहीं पाता कुछ
गले की धारियों में ही बसते अरमान
कई दरिया रखे थे स्थिर
धूप में सेका था कई सालों को
पर कुछ चींटियों ने आज भी याद रखा हैं मेरा कल
अब बस, अब बस
ढांचों से जोड़ने को अब कुछ नहीं बाकी
अब बस, अब बस
अब नहीं बनता इरादों का मर्तबान
- ख़ुफ़िया  कातिल 

Monday, November 26, 2012

स्वप्न बुनकर

सपनों के जलतरंग की बुनकर,
कभी देखा हैं धारों को धागों से गिनकर।
वो क्यारियाँ होती हैं उन्मुक्त,
फिसल जाती हैं बनकर सुषुप्त।
फिर भी तुम उन्हें पिरोती हो,
बुझी आँहों को सिरे से संजोती हो।
बचपन के बोंये बीज बिखेर,
गांठों में गिरे फूलों का रंग संवेर।
कढ़ती हो सर्दियों की गर्म धूप,
ओढ़ती हो इसमें अपना मन स्वरुप।
कोई क्यों छीने तेरी ठिठुरते उम्मीदों की रात,
कभी कुछ सपने सुन लेंगे तेरे जागते आँखों की बात।

- ख़ुफ़िया कातिल के तरफ़ से एक मित्र को जन्मदिन की भेंट।


        

Monday, November 19, 2012

झरोखों की धूल

इन सुस्त कमरों के झरोखों से,
कालें सीलन पड़ें कोनों से,
जब झाँकती आती हैं धूल,
तो आज भी उनसे हाथ धो लेता हूँ।

कुछ टूटती इमारतों के ज़ोर से,
कुछ पुष्प मंजरों के शोर से,
इस अनंत कण की वर्षा में,
आज भी कुछ बूँदें पी लेता हूँ।

देखता हूँ उन्हें किरणों पर गिरते
अनमने भाव से मिलते बिछड़ते।
उनकी फिरकतों की हरकत से
आज भी इस मन को बहला लेता हूँ।

इन झरोखों की धूल से ,
आज भी अपने पहरों को परतों में गिन लेता हूँ।

- ख़ुफ़िया कातिल का धूमिल प्रणाम    




Tuesday, August 23, 2011

चाय-बिस्कुट

डुबाया बिस्कुट चाय में,
पर आया आधा हाथ में.
चम्मच ना दिखा दायें बायें,
भागे दोनों हाथ फैलाएं.
नापा हमनें प्यालें का तल,
नरम हो चूका था करारा पल.
आहें भर किया संतोष,
सब्र के मीठे फल का दोष.
ऐ बिस्कुट! नीयत ही तेरी डूबी है,
मेरी तबियत के लिए तू जरूरी है.
तू चाय के लहरों में गोंते खा,
क्यूँ बनता है तू सूर्पनखा.
पर लेनी थी अभी आखिरी घूँट,
खुरेदेंगे जो गया था छूट.
यह प्याला पाताल नहीं इतनी गहरा.
तुझे तो पा ही लेंगे, मेरे पास चम्मच जो ठहरा.

- खुफिया कातिल का चाय भरा प्रणाम.

Wednesday, June 29, 2011

अस्थि शेष

आज कौन सा दिवस मनाऊं 
किस याद को आश्रय बनाऊं
कुछ गीत धरोहर रह गए 
अस्थि शेष ये बन गए
यहीं मेरे करुण द्वार
इसी चौखट मिलना उस पार

Thursday, June 9, 2011

बाबा रामदेव

हर हर महादेव
आयें बाबा रामदेव

केसरिया रंग बांधे
केश धारी तन साधे 
अनुलोम विलोम काजे
असंतुलित नयन बाजे

सांसों से करते दंगल
शनि हो या या हो मंगल
योग से हरते हर रोग 
एड्स सिद्ध प्राणायम प्रयोग

बाबा रामदेव दूरदर्शी
आसन मांगे अब कुर्सी
अन्ना थे बिना अन्न
प्रजातन्त्र का न्यू फैशन

रामलीला में खुली दूकान
धुनी शर्तों की अंधी जुबान
भ्रष्टाचार का बेचा अचार
सबने चखा और लिया चटकार

पर जब पड़ी लाठी की भनक
माथा गया और ठनक
कौन अब भूखे पेट लात खाए
प्रिय भक्तजनों आप आगे आयें

बस चंद दिनों के ब्रेकिंग न्यूज़
जब तक इनकी सच्चाई महफूज़

प्रजातंत्र नहीं एक भूख की गुलाम 
जहां अरबों के पेट में भूखी हर शाम


- ख़ुफ़िया कातिल का बाबा रामदेव के प्रति स्नेहपूर्ण आक्रोश

Monday, May 23, 2011

मैं क्या हूँ

बुनता एक जाल हूँ
सवालों का मलाल हूँ
अँधा गुलाल हूँ
घायल एक खाल हूँ

कतरों से जोड़ता ख्वाब हूँ
मूंदी आँखों से देता जवाब हूँ
डूबता सैलाब हूँ
हर रोज़ बर्बाद हूँ 

तसल्लियों का शिकार हूँ
खुद की ख़ुशी का करार हूँ
अपनी दफ़न का दरार हूँ
गिने गुनाहों का फरार हूँ

गीदड़ संत हूँ
अंत का दुरंत हूँ
एक स्तम्भ अनंत हूँ
तेर न्याय से परन्त हूँ

अनिर्वाहित भाव हूँ
लुप्त पड़ाव हूँ
थोपे चाशनी का घाँव हूँ
कर्ण कर्कश काँव हूँ 

पर्दों में लिप्त कोष हूँ
श्वेत दोष हूँ
धुंध लेप में होश हूँ
सर्द भस्म का आक्रोश हूँ

मैं क्या हूँ
एक नाम हूँ
काली शाम हूँ
ध्वस्त मुकाम हूँ
इसी में तमाम हूँ

Friday, May 13, 2011

मैं और मेरे कॉकरोच

उफ़ ये कॉकरोच 
हर रोज़ मरते 
पर फिर भी जीवित कॉकरोच 
रात की धुन्ध्लाहट के मोहताज 
कोने-कोने की छान बीन के सरताज
सूरज ढलने का इंतज़ार
और बत्तियां बुझने को तैयार
जहाँ मुड़ी आँखें
आ निकले ये धोखेबाज

अँधेरे में करते है खुसर पुसर
रौशनी में हो जाते है तितर बितर
छुप जाते है जैसे हो परछाईं 
चिपक जाते है बन कर काई
काले धब्बो से काली इनकी करतूत 
जमे बैठे है अरबो से ये यमदूत
अपने दो एंटीना से यह करते है वार्तालाप
देख के इनको महिलाओं के हो जाते है बाप बाप
पर यह धोखा किसी और को देना
चुन चुन मारूंगा तुम्हारी सेना
सताऊंगा तुम्हे मैं जहरीले गैस से
हिटलर ने भी नहीं मारा होगा ऐसे तैश में

पर मेरी बातें तुम्हे नहीं करती विचलित 
तुम प्रजनन करते हो प्रचलित
अंडे देते हो जैसे हो कोई मुफ्त उपहार
भारतीय होने के लक्षण है तुम में हज़ार
संख्या का मोल नहीं, अक्षरों में तोल नहीं
गली कूचे का क्या कहें, महलो में भी बोल रही
तुम से हैं हमारा भाईचारा  
जैसे पांडव और कौरवों का हो नज़ारा 
तुम सौ क्या, करोड़ों में आओ
कुरुक्षेत्र की भूमि समझ यहाँ मंडराओ 
पर अपने इस तुच्छ बुद्धि में बाँध लो गाँठ
मेरे चप्पल का नंबर है आठ
गिरेगी जब इस संख्या की गरज़ती गाज
दब जाओगे बनकर ख़ुफ़िया राज़

- ख़ुफ़िया कातिल की पेशक़श

Saturday, April 9, 2011

विराम श्वास

एक तमन्ना और ख्वाबों का मंज़र,
कंपित लहर दर लहर 
कहीं खो गया हैं समंदर.

एक चक्रव्यूह था.
सोखा इसने हर मनोरंग अंदर.
कैसे सींचू इस अथाह को अथाह,
मंद से पड़ गए है मेरे खंजर.

धार को लहू और लहू को धार से मांझू,
कल्पित से तेज को उत्तेजित करूँ निरंतर.
चीर डालूँ एक दरिया,
दूर कर दूँ फासलों का अंतर.
इस सूखे की राख में,
बढूँ बन कर मैं सिकंदर.

खंडित से माटी को दूँ अंकुर,
और धब्बे से चित्त को छाया का जंतर.
अल्प विरामों को एक विराम दे दूँ,
इस विराम श्वास को भर लूँ मैं पंजर पंजर. 

Sunday, August 1, 2010

Only those...

Only those who have suffered,
know what joy is.
Only those who sweat,
know what the breeze is.
Only those who are awake,
know what sleep is.
Only those who have eaten dust,
know what taste is.
Only those who are empty,
know what filling someone's bowl is.
Only those who are burnt,
know what a mirror is.
Only those who are shattered,
know what a dream is.
Only those who have lost,
know what presence is.

Few lines, I wrote this morning. The beginning line has been with me for quite some time. But, this piece is like a never ending saga. I can keep adding a new tale to it. I guess, thats all the lines I had for today. Thanks to Roshan for the editing.